फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी चार नई छोटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यात्रियों को जिला मुख्यालय आने व जाने में अब किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रोडवेज डिपो को जल्द चार नई छोटी बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

दो नई बसें एक सप्ताह पहले ही आ चुकी हैं। साधारण सेवा के लिए प्रदान की गईं इन बसों को चलने के लिए लोकल रूटों की तलाश तेज हो गई है। दो नई बसों को वर्कशाॅप में रखा गया है। नई छोटी बसों को लेकर परिवहन निगम के कर्मचारी भी उत्साहित हैं। जिले में परिवहन निगम की व अनुबंधित 90 बसें हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन 60 से अधिक बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। सबसे अधिक बसों का संचालन बलिया-आजमगढ़ रूट पर होता है। जिले के अन्य क्षेत्रों से रोडवेज बसों का संचालन काफी कम होता है। इससे यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वह मजबूरी का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमानी किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें