फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेंगी नगरीय पीएचसी को जाने वाली सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से नगर क्षेत्र में स्थित पीएचसी और सीएचसी को जाने वाले मार्गों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। निर्देश मिलने के बाद नगर पालिक की ओर से ऐसी सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य नगर पालिका अपने श्रोतों, राज्य वित्त और अवस्थापना विकास निधि से कराएगी।
विज्ञापन

शहर में दो नगरीय पीएचसी हैं। इसमें पीएचसी काजीपुरा जाने वाले मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना ड़ता है। काजीपुरा मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्ता नहीं होने से इस मार्ग पर हमेशा जल जमाव की स्थिति रहती है। ऐसे इन मार्गों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है। नगर पालिका आजमगढ़ के ईओ दिनेश विश्कर्मा ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में दो पीएचसी काजीपुरा और बेदुआ में है। यहां पहुंचने वाले मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही इन मार्गों की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। लागत के अनुसार इसकी मरम्मत का कार्य पालिका के श्रोतों से कराना है। लागत ज्यादा आने पर निर्माण के लिए धन की डिमांड शासन से की जाएगी। धनराशि मिलने पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें