फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साली की मौत, जीजा घायल: ओवरटेक करने में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, सड़क पर गिरे, चक्के के नीचे आए

Thu, 07 Oct 2021 04:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में करमपुर ग्राम के समीप गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने में कुचलकर बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले में सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में साली की मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय महिला अपने रिश्तेदार के यहां से जीजा के साथ लौट रही थी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर करमपुर ग्राम के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उस की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनियर थाना के दुर्गीपुर निवासिनी सुनीता (35) अपनी बहन के घर सोनबरसा में कुछ दिन पहले आई थी। गुरुवार सुबह वह अपने बहनोई राजेश राजभर (37) के साथ किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी।

वहां से दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर बालू लदा ट्रैक्टर आगे जा रहा था। ड्राइवर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। लगभग 1:30 बजे बाइक चला रहे राजेश ने काफी हार्न बजाया, गाना सुन रहे ट्रैक्टर चालक को सुनाई नहीं दिया। इसी बीच थोड़ी जगह मिलने पर राजेश ने बाइक को ट्रैक्टर से आगे निकालने का प्रयास किया लेकिन ट्रॉली से बाइक को धक्का लग गया।  

विज्ञापन

बाइक रोड के नीचे खेतों में चली गई और जीजा-साली दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रॉली का पिछला चक्का दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। इसमें सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस को सूचना देने के साथ घायल राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। 
विज्ञापन

नहाते समय डूबने से 10वीं के छात्र की मौत

रसड़ा क्षेत्र के नगहर गांव में नहाते समय रिश्तेदारी में रहने वाला एक किशोर डूब गया। आसपास के लोग उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद गाजीपुर बरेसर थाना के भरौली निवासी जितेंद्र पासवान का 14 वर्षीय पुत्र आकाश पासवान अपने मौसा मनोज पासवान के यहां रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को आकाश अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया। नहाते समय आकाश पानी में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे किसी तरह गहरे पानी से बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें