फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के बालेश्वर मंदिर तिराहे पर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर रसड़ा कोठी से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भगवान के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंदिर के सर्वकार व कर्ताधर्ता रसड़ा कोठी निवासी अंकित बरनवाल व पुजारी पंडित शिव शंकर पांडेय ने बताया कि रसड़ा वैष्णव परिवार के स्व. कमलेश्वर प्रसाद के पूर्वजों द्वारा 1901 में स्थापित इस मंदिर से प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथपुरी की तर्ज पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। परंपरा के अनुसार सोमवार को भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। हालांकि कोरोना काल होने के कारण भीड़ काफी कम रही।
रथ यात्रा सायं चार बजे ठाकुरबाड़ी मंदिर से आरती के पश्चात निकाली गई। जिसमें महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा रथ को धकेलते हुए माल गोदाम, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार होते हुए विजय सिनेमा रोड से वापस मंदिर पहुंची। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञांशु बरनवाल, हिमांशु बरनवाल, सूर्यांशु बरनवाल, आशीष,अश्वनी, धीरज चौधरी, अनूप, रामजी, रवि वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें