बलिया। थाना सहतवार के बलेउर गौराडीह निवासी सेवानिवृत्त एसआई ओमप्रकाश सिंह ने एक पति-पत्नी और बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत पर रेखा सिंह पत्नी अन्नजय सिंह, अन्नजय सिंह निवासी सहतवार वार्ड संख्या 14 व स्टेट बैंक मैनेजर अदनान निवासी केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ पर कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई ओमप्रकाश सिंह ने दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनका बेटे शुभम सिंह को नौकरी का झांसा देकर 50,000 रुपये एवं 6,00,000 रुपये आरोपियों ने ठग लिए। रेखा सिंह पत्नी अन्नजय सिंह उर्फ रामू सिंह व अन्नजय सिंह ने नौ मई 2022 से 24 जून के बीच यह धनराशि ली है।
आरोपियों ने उनके बेटे को पोस्ट आफिस (डाकघर) की नौकरी के लिए फर्जी कागज तैयार दिए थे। इसके पहले में भी रेलवे में नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र अन्नजय सिंह ने उनके घर पहुंचाया था। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि कोर्ट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रह है।