फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया बोर्ड परीक्षा : वेश में देंगे सुरक्षा, बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, प्रशासन

Sat, 01 Mar 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बोर्ड परीक्षा में नकल करने वालों पर अब कानूनी शिकंजा और कसेगा। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कहा कि किसी भी कीमत पर पारदर्शिता से मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए गांधी इंटर कॉलेज चिलकहर और अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा व अन्य परीक्षा केंद्रों का शनिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी ओमवीर सिंह ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन


एएसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बोर्ड परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने व परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नकल करने एवं कराने वाले अवांछनीय तत्वों व साॅल्वर गैंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हों, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें