फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियांे पर लगाई फटकार

Mon, 12 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल तथा महिला अस्पताल में सोमवार को आजमगढ़ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. उषा जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कर्मचारियों तथा चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ सदर अस्पताल के सीएमएस डा. केपी गर्ग को भी क्लास ली। इस दौरान एडी ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी तथा पोस्टमार्टम हाउस का भी जायजा लिया।

जिला तथा महिला अस्पताल में अनियमितता की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इसे देखकर जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार नाराजगी जताई थी।

सोमवार को जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डा. उषा जायसवाल ने सबसे पहले सीएमएस चेंबर में बैठकर उपस्थित पंजिका का गहन छानबीन की।
विज्ञापन


 इस दौरान दो नर्स तथा एक इलेक्ट्रिशियन बिना कारण बताए ड्यूटी से नदारद मिले। जिसपर एडी ने सीएमएस को फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां से एआरटी सेंटर पहुंची।

 जहां एक नर्स तथा एक परामर्शदाता के वर्दी नहीं पहनने पर डांट लगाते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश मातहतों को दिया। इस दौरान एक मरीज ने एडी को बताया कि नेत्र विभाग में वरिष्ठ सर्जन ने उसकी आंख देखने के बाद कहा कि उसके कमरे पर आने के बाद ही आंख का उपचार होगा।

 एडी ने नेत्र सर्जन को बुलाकर डांटा। इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचने के बाद वहां भी चिकित्सक तथा कर्मचारियों के वर्दी न पहनने पर सीएमएस डा. केपी गर्ग को फटकार लगाई।
विज्ञापन


 इमरजेंसी में एडी ने इमरजेंसी में घूमकर दवाओं की कमी देखी। कई जरूरी दवाएं नहीं मिलने पर सीएमएस को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि जो दवाएं नहीं है उसकी खरीदारी की जाए। दवाई की पूरी सूची चिकित्सकों के पास रखवा दिया। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख कर भड़क गईं। बाहर से लिखी दवाओं का नाम सुनकर चिकित्सक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एडी ने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। प्रसव के दौरान नर्स तथा कर्मचारियों द्वारा पैसा लिए जाने की शिकायत मिलने पर सीएमएस को चेताया कि कर्मचारियों को पहले नोटिस भेजिए फिर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें