फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 45 दिन होगी मरम्मत, तब तक शहर में रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के रेलवे ऊपरगामी सेतु की मरम्मत 45 दिन में पूरी होगी। इसलिए हल्के वाहन ही पुल पर आवागमन करेंगे। मरम्मत कार्य के दौरान पहले दिन भीषण जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम को अधिकारियों के साथ मंथन किया। जाम की समस्या से निपटने के लिए जाम वाले मार्गों पर वाहनों का रूट डावर्जन व ट्रैफिक पुलिस के लिए कोतवाली पुलिस के जवान की तैनाती का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

यातायात नोडल सीओ सीटी श्यामकांत ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जाम लगने वाले मार्गों पर रूट डाइवर्जन रहेगा। इसमें टीडी काॅलेज, कचहरी की तरफ से शहर में जाने वाले वाहनों को पुल की बाईं तरफ से जाने वाले मार्ग से होकर चित्तू पांडेय चौराहे से गड़वार की ओर निकाला जाएगा। विजयीपुर व जिला अस्पताल की तरफ से आने वाले समस्त वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे क्राॅसिंग की तरफ से होकर कचहरी या सिकंदरपुर, बांसडीह, सहतवार की तरफ जाएंगे।
उपर्युक्त डायवर्ट स्थानों पर कड़ाई से अनुपालन के लिए यातायात के कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
तथा शहर के अन्य प्रमुख तिराहों व चौराहों पर यातायात के कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर यातायात का सुचारू संचालन कराया जाएगा। शनिवार को वाहनों का लोड कम होने से जाम की समस्या नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें