फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में राहत, शाम को गलन

Mon, 01 Jan 2018 11:43 PM IST
ballia
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड आैर कोहरे से दिन में भ्‍ाी बाइक की लाइट जलाकर जाता ‌बाइक सवार। अमर उजाला - फोटो : ballia
विज्ञापन
सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सोमवार को दिन में लोगों को धूप निकल जाने से राहत दी। लेकिन शाम की गलन और कोहरा बरकरार रही। इस दौरान लोग जल्द ही घरों में दुबक गए । जबकि बाजारों में भी जल्द ही सन्नाटा पसर गया। वहीं ठंड ने नगरा में वृद्धा की जान ले ली। दो दिन में अब तक इसे लेकर तीन मौतें हो चुकी हैं। जिले में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जनपद में भी करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड व कोहरे का प्रकोप जारी है। लेकिन नए साल पर कड़ाके की ठंड तथा कोहरे ने आमजन को काफी राहत दिया। दिन में तो कुछ धूप का लोगों ने लुत्फ उठाया। लेकिन शाम को ठंड ने एक बार फिर उन्हें घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
सुबह नया साल होने से लोग बाजारों में निकले तो बाजार गुलजार हो गए लेकिन शाम होते ही फिर सन्नाटा पसर गया। दुुकानदार भी ठंड को देखते हुए दुकान बंद कर घरों को रवाना हो गए। ठंड से बचने के लिए चट्टी चौराहों पर लोगों ने अलावा का सहारा लिया।
विज्ञापन


नगरा संवादादाता  क्षेत्र के चचया गांव निवासी महिला राधिका देवी (55) पत्नी तुलसी राम दोपहर में आंगन में स्नान कर रही थी। तभी अचानक ठंड लगने के कारण बेहोश होकर गिर गई। परिजनों उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की माने तो मृतक राधिका स्वस्थ थी। उनके अचानक मौत से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका अपने पीछे पति समेत एक पुत्र व छ: पुत्रिया छोड़ गई है। इसमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें