फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट गुलजार, खूब किया धमाल

Mon, 01 Jan 2018 11:40 PM IST
ballia
विज्ञापन
नव वर्ष पर बाबा बालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नया साल का जश्न शहर में बधाई के साथ मनाया गया। लोगों ने जहां घरों और होटलों में कार्यक्रम रखे तो वहीं पिकनाट स्पॉट पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह होते ही लोगों ने बड़ों के चरण स्पर्श किए तो कई ने मंदिर में मत्था टेका। बच्चों और युवाओं ने खूब धमाल किया। उधर, सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

  शहर में नए साल का जश्न लोगों के सिर चढ़ कर बोला। बच्चा हो या युवा सभी ने जमकर नए साल का लुत्फ उठाया। ठंड और गलन का भी उत्साह पर कोई फर्क नहीं पड़ा। नगर से सटे पिकनिक स्पॉट जीराबस्ती का जनेश्वर मिश्र पार्क सैलानियों से भरा रहा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ धमाल किया। हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से पार्क में खासी भीड़भाड़ रही।  लोगों ने पार्क में बने सुंदर सरोवर में तैर रहे हंस को दाना खिलाया और उसके करतब देखे। वहीं कुछ लोगों ने पार्क में पहुंचकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं ने केक काटने के साथ अपने ग्रुप के साथ पार्क में झूले आदि का आनंद लिया।  बच्चों ने भी अभिभावकों के साथ जमकर उछल-कूद मचाईा। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बैडमिंटन आदि खेलों का आनंद लिया।

  वहीं नगर से करीब पांच किमी दूर स्थित बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक में इस बार हर बार की तरह से अधिक भीड़ देखी गई। पहले शहीद स्मारक में सुरहाताल लोग देखने के लिए जाते रहे है। लेकिन इस साल जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को देखने के लिए पहुंचे। अपने जिले में विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचकर वहां की सुंदरता को निहारा। शहीद स्मारक परिसर में नए साल का जश्न मनाने वालों का मानना था कि पहले से अब बहुत ही सुधार दिख रहा है। युवा डीजे पर खूब थिरके और स्वादिष्ट व्यंजनों को लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

  सहतवारः प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष का उत्साह युवाओं, बुजुर्गों, महिलाएं और छोटे छोटे बच्चों में देवी मंदिरों सहित श्री चैन राम बाबा के समाधि स्थल पर दिखा। क्षेत्र के सोमनथही स्थित भगवती मां के मंदिर कस्बा स्थित पंच मंदिर एवं श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली।

बेल्थरारोडः उत्साही युवाओं की टोलियां नए साल पर पूरे दिन मस्ती करते देखे गए ।युवाओं ने रमणीक स्थान पर सैर सपाटे के बाद विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया। डीएसपी हेड पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे पुल पर लोगों ने घूमने फिरने का आनंद लिया। उधर कई दिनों तक कोहरे के आवरण से निकलने के बाद भगवान भास्कर के दर्शन से मौसम खुशनुमा हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सूर्य देव नए साल के पहले दिन जश्न मना रहे युवाओं के उत्साह को बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं । इस बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर नए साल के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें