फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराया लाल बालू लदा ट्रक, टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिहार से लाल बालू लेकर रविवार की रात बलिया जा रहा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित पर नवका टोला के पास बिजली के खम्भे से टकरा गया। खम्भा तोड़ने के बाद ट्रक सड़क किनारे खड्डे में गिर गया। मौके से चालक, परिचालक फरार हो गए। खंभा टूटने से पिछले 20 घंटों से तीन दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इसमें भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह का गांव भी शामिल है।
विज्ञापन

एनएच-31 के रास्ते भारी संख्या में ट्रक बिहार से लाल बालू लादकर रात्रि 11 बजे के बाद जयप्रभा सेतु के रास्ते उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अवैध तरीके से लाल बालू लेकर जा रहे हैं। ट्रक ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हाइटेंशन तार के बिजली खंभे को तोड़ते हुए खड्ड में गिर गया। इससे रविवार की रात से ही नवकाटोला, मठ योगींद्र गिरी, धतुरीटोला, प्रियतम छपरा, डोमन टोला, टोला सेवक राय, रामनगर, दोकटी, दलनछपरा, श्रीपतिपुर, वाजिदपुर सहित दो दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इस बाबत अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि खड्ड से ट्रक के निकलने पर ही बिजली का खम्भा लगाया जाएगा। ऐसे खम्भा खड़ा कर देने पर ट्रक खड्ड से निकलते समय फिर टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें