फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विभागों की चक्की में फंसा 50 हजार से अधिक कार्डधारकों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिसंबर महीने में विपणन विभाग के कर्मियों की हड़ताल के कारण आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई और 50 हजार से कार्डधारकों को प्रधानमंत्री अन्न योजना का अनाज नहीं मिल सका। बताया जाता है केवल एक दिन ही ई-पॉस मशीन को खोला गया जिससे अधिकांश कार्डधारकों को वितरण नहीं किया जा सका। 41 दुकानों पर ई-पॉस मशीन ही नहीं खुली। इस मामले से जिलाधिकारी व डीएसओ की ओर से खाद्य आयुक्त अवगत कराया गया है। हालांकि अधिकारी एक दूसरे पर आरोप भी मढ़ रहे हैं। आलम यह है कि तीन विभागों की चक्की में हजारों कार्डधारकों का अनाज फंस गया और अनाज से वंचित रह गए।
विज्ञापन

जिले में सात वर्ष पूर्व 2015 में एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) लागू किया गया। वर्तमान में जिले में केवल दो तरह के कुल 585102 हैं जिसमें अंत्योदय के 101693 व पात्र गृहस्थी के 483409 हैं। कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण के तहत अनाज आदि वितरण के लिए जिले में कुल 1416 दुकानें संचालित हैं। पिछले वर्ष से ही कार्डधारकों को हर महीने दो बार अनाज आदि का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से दिसंबर से मार्च तक मासिक वितरण में अनाज के साथ खाद्य तेल, नमक, चना या दाल आदि नि:शुल्क तथा प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत नि:शुल्क अनाज हर महीने वितरण करने की घोषणा की गई है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में विपणन विभाग की ओर से की गई हड़ताल के चलते अधिकांश कोटे की दुकानों पर अनाज आदि सामग्री नहीं पहुंची और माह बीत गया। हालांकि हड़ताल समाप्त होने के बाद दिसंबर माह के अनाज वितरण के लिए चार जनवरी की तिथि निर्धारित की गई लेकिन आलम यह रहा कि जिले के 41 दुकानों की ई-पॉस मशीन ही नहीं खुली। इसके अलावा कई कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों की संख्या अधिक होने के कारण पूरा वितरण नहीं हो सका। कोटेदारों की मानें तो चार जनवरी को ही अनाज मिला और उसी दिन बांटने का निर्देश मिला, लेकिन पूरा वितरण नहीं हो सका। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले के 50 हजार से अधिक कार्डधारकों को प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ नहीं सका और आज भी टकटकी लगाए हुए हैं।
---------------
एफसीआई से समय से नहीं मिला चावल
जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल की मानें तो अंतिम तिथि तक सभी कोटेदारों को अनाज उपलब्ध कराया गया। अधिकांश कोटेदारों के यहां अंतिम तिथि को ही अनाज पहुंचा क्योंकि एफसीआई के गोदाम में चावल नहीं था, और आने पर मिला। बताया कि एक दिन में कोटेदार कैसे वितरण कर पाएंगे।
विज्ञापन

------------------
विपणन की हड़ताल के कारण वितरण काफी प्रभावित हुई है। जिले के 41 दुकानों पर तो ई-पॉस मशीन ही नहीं खुली। इसके अलावा एक दिन का निर्धारण होने के कारण कई दुकानों पर पूरा वितरण नहीं हो सका। इस मामले में मेरे द्वारा व जिलाधिकारी की ओर से खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा गया है। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जनवरी का वितरण चल रहा है।
विज्ञापन

- कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें