फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: तालाब में घुसी बेकाबू कार, पानी में डूबकर चालक की मौत

Sun, 05 Dec 2021 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

कार के तालाब में घुसते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पानी में घुसकर कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। 
विज्ञापन
तालाब में घुसी बेकाबू कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के रतसर-एकइल मार्ग पर रविवार दोपहर पुराने पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कार सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार के तालाब में घुसते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पानी में घुसकर कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला। चालक को स्थानीय सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत  मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी शशिभूषण सिंह (26) पुत्र उदयनारायण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

सड़क हादसे में सपा नेता समेत सात जख्मी
लखनऊ मार्ग स्थित सठियांव के समीप डिवाइडर से टकराकर शनिवार की रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार पलट गई। उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  गोमती नगर लखनऊ में पांच दिसंबर को होने वाले व्यापारी महाकुंभ में शामिल होने जा रहे सपा सभा नगर ईकाई के कार्यकर्ता कार से जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आजमगढ़ के सठियांव के समीप कार किसी मवेशी को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में सपा व्यापार महासभा के नगर अध्यक्ष मेराज अहमद (22), पुरानी मस्जिद निवासी तालिब (24), दानिश (25), नई बस्ती निवासी तालिब (30), बिट्टू (22), हॉस्पिटल रोड निवासी ड्राइवर शमशाद (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।  दुर्घटना होने के बाद रसड़ा से ही पीछे दूसरे गाड़ी से जा रहे लोगों ने  घायलों को गाड़ी से निकालकर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें