फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पेपर आउट करने वाली सरकार को करेंगे आउट- रामगोविंद

Sat, 25 Dec 2021 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात चिंताजनक हैं। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने वाली सरकार को सत्ता से आउट करेंगे। यह बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को बलिया जिले में बांसडीह इंटर कॉलेज मैदान में सपा और सुभासपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहीं।

विज्ञापन

  
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग करते है तो उन्हें लाठियां मिल रही हैं। सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी कार्यकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार, हिम्मत और हौसला हैं। बांसडीह क्षेत्र जैसे मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते हैं। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि आततायी सरकार में बैठे लोगों को 2022 में खदेड़ना होगा। इस बार खदेड़ा तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नहीं आएंगे। गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें