फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राकेश मिश्रा 9 वोटों से प्रतिद्वंद्वी को हराकर बार के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी अक्षयबर नाथ पांडेय की देखरेख में हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुए रोचक मुकाबले में राकेश मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीश कुमार यादव को 9 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। राकेश मिश्रा को कुल 33 मत प्राप्त हुए, जबकि अनीश कुमार यादव को 24 मत मिले। वहीं, विनय कुमार पांडेय 20 मत प्राप्त कर तीसरे तथा मिथिलेश सिंह 10 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
महामंत्री पद पर राजकुमार तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल तिवारी को 11 मतों से हराया। राजकुमार तिवारी को 42 मत मिले, जबकि अनिल तिवारी को 31 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में मनोज कुमार ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए जाकिर हुसैन को 27 मतों से पराजित किया। मनोज कुमार को 57 मत मिले, जबकि जाकिर हुसैन को 30 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी अक्षयबर नाथ पांडेय ने बताया कि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शनिवार को ही पूरी कर ली गई तथा परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें