फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विश्वजीत की मौत की गुत्थी नही सुलझी, बिसरा की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कस्बे के वार्ड नंबर-4 पंच मंदिर निवासी विश्वजीत सिंह (35) की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सकी। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर विश्वजीत का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दाह संस्कार परिजनों ने किया। पिता रणधीर सिंह ने मुखाग्नि दी। नगर के वार्ड नंबर चार पंच मंदिर निवासी विश्वजीत सिंह बृहस्पतिवार की शाम ट्यूबवेल पर गए हुए थे। पिता रणधीर सिंह खाना खा कर ट्यूबवेल पर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उन्हें किसी ने बताया कि विश्वजीत सिंह इमामिया स्कूल के समय सड़क पर गिरे हुए हैं।
रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि विश्वजीत सिंह औंधे मुंह सड़क पर गिरे हुए हैं। विश्वजीत का मोबाइल कहीं और था चप्पल कहीं और थी।
विश्वजीत को इलाज के लिए लेकर पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय विश्वजीत की रास्ते में मौत हो गई। पिता ने बताया कि विश्वजीत के शव को वह कोतवाली लेकर गए। जमीन विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप दो लोगों पर लगाया। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न होने पर आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर भेजा जाएगा। पुलिस अन्य तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें