फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बेरुखी से चिंता में किसान

Wed, 29 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बारिश न होने किसान चिंतित
विज्ञापन
मानसून की बेरूखी ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। आर्द्रा नक्षत्र में किसान खरीफ की बुआई में जुट जाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने के चलते धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग पटना की माने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से सूखे की मार झेल रहे किसानों को इस साल अधिक बारिश होने का अनुमान था लेकिन शुरुआत में ही मानसून ने दगा दे दिया है। इधर उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। 21 जून को मानसून के दस्तक देने के बाद हल्की बारिश जरूर हुई लेकिन उसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बारिश नहीं हो पा रही है।

खरीफ के खेती के लिए भी बारिश का ही इंतजार हो रहा है। किसानों की माने तो अधिकांश खेती बारिश पर ही निर्भर है। उधर, मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि मानसून अभी सक्रिय नहीं हुआ है। मानसून के सक्रिय होने में लगभग पांच दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के डा. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान की नर्सरी और रोपनी का कार्य जरूर प्रभावित हो रही है लेकिन खरीफ की खेती के लिए अभी पर्याप्त समय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें