फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका फेफना विधायक का पुतला

Wed, 29 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बीजेपी विधायक का जलाया पुतला
विज्ञापन
दो दशक बाद हो रहे सागरपाली-थम्हनपुरा संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण को रोकने का आरोप लगाते हुए नाराज क्षेत्रवासियों ने बुधवार को थम्हनपुरा पुल के पास फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक विरोधी जमकर नारेबाजी भी की।  
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगभग 20 वर्षों बाद इस संपर्क मार्ग पर विभाग की ओर से पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसे क्षेत्रीय विधायक ने चार दिन पहले रोक दिया, जिसको लेकर क्षेत्रवासी नाराज हैं। उनका कहना है कि विधायक के पास ऐसी कौन सी परिस्थिति आई जिससे उनको कार्य रुकवाना पड़ा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि विकास के कार्यों में रोड़ा अटकाना निंदनीय कार्य है। प्रधान मुन्ना सिंह ने कहा कि विधायक का यह कार्य अनुचित और संकुचित है। उपेंद्र चौधरी ने कहा की क्षेत्रीय जनता संपर्क मार्ग रोकने वाले विधायक का अगले चुनाव  में विधानसभा का मार्ग रोक देगी। इस अवसर पर रमेंद्र राय, पंकज सिंह, मिंटू चौधरी, सोनू सिंह, बुआ पटेल, रूपक सिंह, लालू सिंह, लालजी सिंह, आनंद मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मामले में ‌विधायक ने कहा, सड़क निर्माण के लिए अपने प्रयास से धन लाया था। इस धन से बिना टेंडर कराए सपा एमएलसी काम कराना चाहते थे। इससे पैसे का बंदरबांट होता। इसलिए मैंने उस कार्य को रोक दिया था। डलीएम से बात हुई है। जल्द ही टेंडर कराकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें