फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीराबस्ती नई बस्ती में घरों में घुसा बारिश का पानी, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। विकास खंड हनुमानगंज के जीराबस्ती ग्राम सभा के नई बस्ती में बारिश की शुरूआत में ही करीब 100 घरों में पानी घुस गया है। इसके चलते बस्ती के दर्जनों लोग वायरल फीवर, टायफाइड, डायरिया आदि बीमारी की चपेट में आ चुके है। इसकी जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को हुई। वैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार की शाम दवा वितरण किया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के मुख्य मार्ग पर जीराबस्ती नई बस्ती स्थापित है। इस बस्ती में बरसात का पानी हमेशा लगा रहता है। पानी निकासी को लेकर बस्ती के लोग कई बार जिले के मंत्री और उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। जिसका नतीजा है कि बारिश की शुरूआत में ही करीब 100 घरों में बरसात व गंदे नाले का पानी घुस गया। जिसके चपेट में आने से महिला, पुरुष, और बच्चे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो चुके है। आलम यह है कि कुछ जिला अस्पताल में भर्ती है तो कुछ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। इसकी सूचना जब स्वास्थ्य विभाग को हुई तो वे शनिवार को बस्ती में पहुंचकर बीमारियों के विषय में लोगों से पूछताछ की एवं दवा वितरण किया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जानकारी होने पर डॉ. वेंकटेश प्रसाद की टीम को भेजा था। जहां लोगों में दवा वितरण किया गया और खानपान व साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या से नई बस्ती के लोग त्रस्त
हनुमानगंज। जीराबस्ती ग्राम सभा में करीब 300 परिवार है। इनकी पानी निकासी की समस्या है। बारिश के दिनों में उनके घर तक पानी घुस जाता है। जिससे डायरिया, कालरा तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती रहती है। जब तक उच्चाधिकारी तथा जिले के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देंगे तब तक समाधान नहीं हो सकता है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग महिला व पुरुष बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। - टाइगर तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि, जीराबस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें