फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-आंधी में एनएच पर गिरा पेड़, दो किमी लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यास तूफान का असर अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को एकबार फिर मौसम ने करवट ली। आंधी के बाद हुई तेज बारिश से मौसम कूल हो गया और अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिर गया जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। तेज हवा व बारिश के दौरान कई जगह सड़कों पर पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। नरहीं में एचटी तार टूटने के कारण एनएच 31 पर दो किमी लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद बिजली कर्मियों द्वारा तार हटाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। जगह-जगह पोल व तार टूटने के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बैरिया व बांसडीह रोड क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आया और काली घटा छा गई। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक तो सड़कों पर अंधेरा छा गया जिससे चालक वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश के चलते नगर के कई मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
नरहीं। मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण तेज आंधी व पानी से नरही थाने के पास विशालकाय नीम का पेड़ जड़ से टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके चपेट में आने से बिजली के खंभे पर लगा हाईटेंशन तार सहित ट्रांसफार्मर सड़क पर टूट कर गिर गया। इसके चलते एच 31 पर दो किमी लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नीम के पेड़ को काटकर खुद हटाया और दो घंटे बाद पहुंचे विद्युतकर्मियों ने तार को हटाया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। उधर, हाईटेंशन तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

रेवती। मंगलवार की अपराह्न के समय अचानक तेज धूप के बीच पश्चिम दिशा से काले घने बादलों की गर्जना के साथ तेज हवाओं संग बरसात हुई। लगभग आधे घंटे चली हवाओं तथा बरसात के बाद लोगों को गर्मी से तो काफी हद तक राहत मिली लेकिन एचटी तार में ब्रेकडाउन के वजह से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। स्थानीय विद्युत उप केन्द्र के कर्मचारियों ने बताया कि ब्रेक डाउन की तलाश की जा रही है।
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार को आई आंधी व बारिश में टिनशेड स्थित जलपान की दुकान पर पेड़ गिर गया। गुमटी में बैठा दुकानदार भोदा गुप्ता का पुत्र प्रदीप गुप्ता 18 व मुन्ना 25 गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पेड़ के गिरने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। तब किसी तरह आसपास के लोगों ने पेड़ की डालियां काट कर आवागमन शुरू करवाया।
झोपड़ी गिरी, महिला घायल
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव में मंगलवार को दोपहर बाद आई आंधी व बारिश एक पेड़ एक झोपड़ी पर गिर गया। जिससे एक महिला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर बांसडीह स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बताया गया कि गांव निवासी नीलम देवी 30 पत्नी बजरगी राजभर मंगलवार की दोपहर अपनी झोपड़ी में पूरे परिवार के साथ बैठी थी। इसी बीच आंधी के साथ बारिश शुरु हो गया और एक शीशम का विशाल पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। जिसके बाद महिला पेड़ के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें