फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच के नाम पर केवल कोरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लॉकडाउन के बाद सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बुुधवार को अप जाने वाली पहली ट्रेन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस गुजरी। निर्देश के अनुसार ट्रेन पर सवार होने वाले यात्री तो निर्धारित 90 मिनट से पहले पहुंच गए थे जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेन आने से दो मिनट पहले पहुंची। आनन फानन में प्लेटफार्म पर ट्रेन पर चढ़ने की तैयारी कर रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि कई यात्री बिना जांच के ही ट्रेन पर सवार हो गए। इस स्टेशन से 26 लोगों ने यात्रा शुरू की जबकि एक भी यात्री नहीं उतरे।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सुबह 09.25 बजे सुबह पहुंची। इसके पहले रेल, पुलिस और राजस्व विभाग स्टेशन पर मुस्तैद था। यात्री सुबह सात बजे से ही स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म पर बैठने के बाद स्टेशन मास्टर के दफ्तर पर मंडरा रहे थे कि ताकि स्वास्थ्य जांच हो सके। यात्रियों को आशंका थी कि स्वास्थ्य जांच न होने की दशा में कहीं यात्रा में व्यवधान न हो जाए। यात्रियों की बातों को सुन स्टेशन मास्टर ने स्वास्थ्य टीम को स्टेशन आने के लिए कई बार सूचना दी। स्टेशन से यात्रा करने वालों में मधुबनी निवासी अमित सिंह केंसर पीडि़त थे जिनके साथ उनकी पत्नी व पुत्री बहुत परेशान थी। हालांकि ट्रेन आने के दो मिनट पहले स्वास्थ्य टीम पहुंची और आनन फानन में सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। ऐसे में कई यात्री बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही ट्रेन पर सवार हो गए। डोमन टोला निवासी राकेश सिंह, इब्राहिमाबाद निवासी हरेराम सिंह मधुबनी निवासी रामबाबू सिंह आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन चलने से पूर्व जितना ढकोसला बताया जा रहा था मौके पर कुछ भी प्रशासनिक व्यवस्था नहीं दिखी। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पांच मिनट तक रुकी। ट्रेन पर सवार छपरा से यात्रा कर रहे दिनेश्वर सिंह, जीतन बिन्द, जयकुमार आदि ने ट्रेन के डिब्बे के अंदर काफी गंदगी होने व सैनिटाइज नहीं होने की बात भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें