बलिया। ददरी मेले के ऐतिहासिक भारतेंदु मंच पर मंगलवार को हुए कव्वाली मुकाबले का दर्शकों ने रात भर लुत्फ उठाया। कौव्वाल सलाहुद्दीन चिश्ती ने सवाल और कौव्वाला रौनक जहां के जवाब ने जब शमा बांधा तो कोई भी दर्शक से टस से मस नहीं हो रहा था। हालांकि कार्यक्रम में उपेक्षानुरुप भीड़ नहीं होने से कलाकार मायूस जरुर नजर आए।
कव्वाल सलाउद्दीन ने जर्रे को चट्टान बना दे या अल्लाह बहसि है इंसान को इंसान बना दे... आमान तू सारी दुनिया के अल्लाह जाने है..., वो है दोनो का रखवाला...,गरीब नवाज मेरे खवाजा जी..., मोरे अंगना मोइउद्दीन आयो रे...,। और कव्वाला रौनक जहाँ ने तू ही अमनो अमान वाला है तू ही दोनों जहांन वाला है तेरे दर पे झुका रही हुं सर ए खुदा तू ही शान वाला है...। आदि नगमे पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके पूर्व सभासद प्रतिनिधि विनोद सिंह और हनुमानगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम जी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, गोपाल जी पांडेय, प्रमोद सिंह, राघव जी मिश्रा, नारायन जी, मीनाबाजार थाना इंचार्ज नंदकुमार तिवारी, सनी, अभिनव, संतोष, नारायन जी आदि मौजूद रहे।