फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद के लिए पूजा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे ने छठ पूजा पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ का ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधा के लिए सिकन्दराबाद-बलिया-सिकंदराबाद पूजा एक्सप्रेस गाड़ी के संचलन का निर्णय लिया है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उक्त ट्रेन का संचालन सात नवंबर को सिकंदराबाद से और बलिया से 10 नवंबर को किया जाएगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। (07051) सिकन्दराबाद-बलिया पूजा विशेष गाड़ी सात नवंबर को सिकंदराबाद से रात 23.35 बजे प्रस्थान कर नौ नंवबर को बलिया शाम 17.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में (07052) बलिया-सिकंदराबाद पूजा विशेष गाड़ी 10 नवंबर को बलिया से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही छठ पूजा पर गाडि़यों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए (04050) आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी में छह नवंबर, (04049) बलिया-आनंद विहार टर्मिनस गाड़ी में सात नवंबर को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें