फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बंद है जनसुनवाई, 213 मामले हैं लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा करीब तीन माह पहले आठ जनवरी को हुई तो इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। इसके चलते तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस व थानों पर आयोजित होने वाले थाना दिवस ठप हो गया। अभी भी जिले में इसका आयोजन नहीं हो रहा है। अधिकारी कभी कभार कार्यालयों में बैठ कर जन समस्याओं का निस्तारण करने का काम करते हैं। पूर्व के जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों का भी निस्तारण कराने का कार्य जारी है। अभी भी 213 मामले लंबित हैं। अधिकांश मामले जमीनी विवाद व पैमाईश से संबंधित है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 तक प्रत्येक तहसील में माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन करने का प्रावधान किया गया था। इसके अलावा माह के पहले व तीसरे शनिवार को प्रत्येक थाने पर थाना दिवस आयोजित हुआ करता था। वर्ष 2021 में सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए प्रत्येक तहसील पर माह के पहले व तीसरे शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस व दूसरे व चौथे शनिवार को थाना दिवस आयोजन कर आमलोगों की समस्याओं के समाधान करने का प्रावधान किया। लेकिन यह व्यवस्था विधानसभा चुनाव के कारण पिछले करीब तीन माह से बंद है। वर्तमान में एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और इसको लेकर अधिकारियों की व्यस्तता जारी है। हालांकि अधिकारी कार्यालयों में बैठते हैँ और आमलोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण भी कराने का काम करते हैं। अधिकारियों की मानें तो विधानसभा चुनाव के पूर्व तक कुल 785 मामले अलग-अलग अधिकारियों के लंबित थे। हालांकि विधान सभा चुनाव होने के बाद इसके निस्तारण करने का काम किया गया। लेकिन 213 मामले अभी भी लंबित हैं। बताया जाता है कि यह मामले जमीनी विवाद व पैमाईश से जुड़ा है। इसके लिए टीम गठित कर निस्तारण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें