फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के खिलाफ उतरे नलकूप कर्मी

Fri, 17 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
एक्सईएन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पर उत्पीड़न और तानाशाही का आरोप लगाते हुए ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नलकूप खंड दो
विज्ञापन

के एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मनमाना कार्य करने वाले अधिकारी को किसी कीमत पर कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अध्यक्षता कर रहे छांगुर राम यादव ने कहा कि दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके बाद भी अगर मांगों को नहीं माना गया तो जनपद के अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। संचालन कर रहे राजकुमार राव ने कहा कि अपने मान सम्मान की लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक कि अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता है।

कर्मचारी नेता फूलन राय ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के नेता पूर्ण समर्थन देने में जुटे हैं। हम किसी कीमत आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बृजेश कुमार सिंह, अभय नारायण मिश्र, राजेश, राजेश्वर, गौरीशंकर, कमला राम, एजाज अहमद, रमेश सिंह, सोनापति राम, वेंकटेश कुमार, लल्लन राम, आनंद सिंह, भृगु प्रसाद आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें