फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल नागरिकता बिल का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नागरिकता अधिनियम एक्ट के विरोध में सोमवार को दलित अल्पसंख्यक एकता मंच के बैनर तले विभिन्न छोटे संगठनों ने जुलूस निकाल थाने पर पहुंचा, जहां राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव को सौंपा। जुलूस में शामिल लोग सीएए के विरोध में नारे लगाते रहे। इस दौरान बाजार में चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

दलित अल्पसंख्यक एकता मंच एकता मंच के बैनर तले इंडियन पीपुल्स सर्विसेज, स्वराज इंडिया, अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर संघ एवं आल इंडिया बहुजन श्रमिक संघ के कार्यकर्ता बाजार के हनुमान चौक पर एकत्रित हुए तथा जुलूस के रूप में थाने पहुंचे। जुलूस में शामिल लोग इस विधेयक को वापस लेने के नारे लगाते रहे। जुलूस को संबोधित करते हुए डा अवैस असगर हाशमी ने कहा कि यह विधेयक लोकतांत्रिक देश के अवधारणा के विरुद्ध तथा असंवैधानिक है। जो देश को विभाजन की ओर ले जाएगा। ब्रजेश यादव बागी ने कहा कि इस विधेयक में दलित और मुस्लिम समुदाय को दरकिनार करते हुए उनके साथ भेदभाव बरता गया है, जो कि ठीक नहीं है। यह धर्म निरपेक्षता के विरुद्ध है। इस मौके पर राघवेंद्र राम, अखिलेश कन्नौजिया, महमूद आलम, सुधीर यादव, नसीम आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह, थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के साथ भारी संख्या में पुलिस और पीएसी जगह जगह तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें