फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली धूप से मिली राहत, शाम ढलते गलन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर सोमवार को भी रहा। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकले धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। चल रही हल्की पछुवा से गलन भी बरकरार है।
विज्ञापन

नगरीय इलाकों में ठंड के कारण सोमवार को भी लोग बेहाल रहे। ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुकिश्ल रहा। खासकर विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना। रविवार की शाम होते ही जो कोहरा शुरु हुआ वह सोमवार को भी सुबह तक जारी रहा। आलम यह रहा कि वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ा। हालांकि सोमवार को काफी राहत रही सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा साफ हो गया लेकिन हल्की धुंध बनी रही। ठंड के चलते खासकर गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल वितरण व अलाव नहीं जलने से लोगों में रोष रहा। हालांकि कुछ इलाकों में अधिकारियों ने कंबल वितरण किया। दिनभर राहत के बाद दिन ढलते ही एक बार फिर गलनभरी ठंड से लोग बेहाल रहे और कोहरे का असर भी शुरु हो गया।
गड़वार। बढ़ती ठंड व कोहरे को लेकर अब समाजसेवी भी ठंड से निजात दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं। कस्बा के समाजसेवी मुन्ना चौरसिया ने कस्बा सहित विभिन्न जगहों पर अलाव जलाकर राहगीरों को ठंड से राहत दिलाने का काम किया। चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक समाजसेवियों को ठंड गलन को देखते हुए सब को आगे आना चाहिए। कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इस मौके पर मलाखन गोस्वामी, भरत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, गणेश गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें