फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल से वोकल को आत्मसात करते हुए दें स्वदेशी को बढ़ावा:हर्षवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई की ओर से सोमवार को जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल युवा सम्मेलन कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कोरोना के बावजूद भी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन कर उभरा है। कहा कि लोकल से वोकल के आह्वान को आत्मसात करते हुए हमें स्वदेशी को बढ़ावा देने कि जरूरत है। एक नौजवान द्वारा प्रवासी श्रमिकों के विषय में प्रश्न पूछने पर कहा कि प्रदेश में मनरेगा के माध्यम से योगी जी ने गांव में ही प्रवासी मजदूरों के रोजगार कि व्यवस्था कराई है। शिक्षा के विषय पर बोलते हुए हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत जल्द देश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे व संचालन जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिल चतुर्वेदी, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, अभिषेक सिंह, रंजना यादव आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें