फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां तेज, एक मार्च तक होगा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के वर्ष 2022-23 में गेहूं खरीद के लिए एक मार्च तक एजेंसी वार क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही गेहूं उत्पादन का आंकलन करके क्रय केंद्रों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। एक अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। विभिन्न एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, अब तक कुल 30 स्थानों के प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष कुल 1.80 हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई की गई है। इसके सापेक्ष 138670 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में गेेहूं तैयार हो जाती है। इसको देखते हुए शासन ने रबी सीजन में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। गेहूं क्रय केंद्रों की आवश्यकता का आंकलन कर किसानों के लिए सुविधाओं आदि की व्यवस्थाएं 10 मार्च तक पूरा करने का भी निर्देश है। जिला विपणन अधिकारी की मानें तो एक मार्च तक एजेंसीवार क्रय केंद्रों का निर्धारण कर 25 मार्च तक उनकी जियो टैगिंग कराई जाएगी। इसके पूर्व क्रय केंद्रों से एफसीआई के गोदामों तक गेहूं परिवहन का मूवमेंट प्लान भी पांच मार्च तक फाइनल किया जाएगा। हालांकि अभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है जो 28 फरवरी तक होनी है। इस बाबत जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं। एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं और मिल भी रहे हैं। एक मार्च तक केंद्रों का निर्धारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें