फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में रंग-रोगन की तैयारी जोरो पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर देवी मंदिरों में साफ-सफाई एवं रंगरोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिरों को प्राकृतिक और अप्राकृतिक फूलों से साज-सज्जा कमेटी के सदस्यों द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट चार बजे भोर से ही खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष मां के भक्त बिना मास्क के दर्शन और पूजन नहीं कर सकेंगे। इस वर्ष मां के भक्त नारियल, चुनरी, फल-फूल आदि दूर से ही चढ़ा पाएंगे। इसके अलावा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों को कतार में खड़ा होना होगा। वहीं, देवी गीत बजाने के लिए ध्वनि यंत्र भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद के 22 थाना अंतर्गत 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होती है। इसमें 16 प्रतिमाएं स्थायी रूप से स्थापित हैं। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी होने के बाद समिति के सदस्यगण रंगरोगन आरंभ कर दिया है। जिले के 13 प्रमुख मंदिरों में नवरात्र में भक्तों की भीड़ अधिक लगती है। इसमें शहर कोतवाली के दुर्गा मंदिर गुदरी बाजार और जापलिनगंज, नरहीं थाने के मंगला भवानी, सुखपुरा के ब्राह्मणी मंदिर, बांसडीहरोड के शांकरी भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर और चंडी देवी मंदिर, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर और नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर है। उधर, मंदिर के आसपास नारियल, चुनरी, प्रसाद और खेल-खिलौने सहित चाट पकौड़े की दुकानें सज रही है।
मंदिर के पुजारियों की प्रतिक्रिया
मां का दरबार शारदीय नवरात्र में सुबह चार बजे से रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा। मां के दर्शन के दौरान भक्तगण को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं, गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित रहेगा। बाहर से ही पूजन अर्चन करना होगा। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था प्रशासन के जिम्मे रहेगी। इसके लिए, पुलिस अधीक्षक और सुखपुरा थाना को आवेदन दिया जा चुका है। - पुजारी सच्चितानंद तिवारी, मां ब्राह्मणी देवी मंदिर ब्रह्माइन, सुखपुरा
विज्ञापन

मां भवानी का दरबार शारदीय नवरात्र में चार बजे भोर से लेकर रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा। मां के भक्तगण मास्क लगाकर मां के गर्भ गृह के चैनल तक आकर पूजा कर सकते हैं। इस दौरान सभी छोटे बड़े भक्तजनों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। बिना मास्क अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा। - पुजारी बिजेंद्र पांडेय, शांकरी भवानी मंदिर, शंकरपुर
माता रानी का दरबार सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक शारदीय नवरात्र में खुला रहेगा। इस दौरान मां के भक्त पूजन अर्चन कर सकेंगे। इस दौरान सभी मां के भक्तों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। - पुजारी आशीष पांडेय, कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, कपूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें