फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में कार्य शुरु कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब एक माह से लंबित मनरेगा कार्यों को शुरू करने की कवायद में विकास विभाग जुट गया है। वित्तीय वर्ष होने के कारण अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए विभाग अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य देगा। विभाग प्रत्येक गांव में कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

करीब एक माह से जिले में मनरेगा कार्य भी काफी प्रभावित हुआ है। अधिकारियों की मानें तो इस बार खासकर रोजगार सेवकों को भी चुनाव कार्य सौंपा गया था। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिवों की भी चुनाव के अलग-अलग कार्यों के लिए ड्यूटी लगाई थी। इसी तरह विकास विभाग के अन्य अधिकारियों को भी चुनाव कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। ज्यों-ज्यों चुनावी कार्य की व्यस्तता बढ़ती गई त्यों-त्यों मनरेगा से संचालित कार्य भी प्रभावित होने लगे। आलम यह रहा कि कई कार्यों के जहां मस्टर रोल जारी नहीं हो सके वहीं कई कार्यों के जारी मस्टर रोल समय पर काम नहीं होने के कारण निरस्त हो गए। इतना ही कई कार्यों के रुक जाने के कारण मजदूरों का भुगतान भी अटका हुआ है। अब मतदान का कार्य होने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि अभी मतगणना होना है लेकिन इस कार्य में सीमित कर्मियों की ही तैनाती होती है। लिहाजा अधिकारी अब मनरेगा कार्य को रफ्तार देने में जुट गए हैं। हालांकि अभी आचार संहिता लागू होने के कारण नए कार्य शुरू नहीं होंगे लेकिन जो कार्य संचालित थे और रुक गए हैं उन कार्यों को पहले गति देने का काम किया जाएगा। विभागीय अधिकारी के अनुसार कई कार्यों के रिपोर्ट की फीडिंग भी लंबित हो गई जिसे कराया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होते ही मजदूरों के खाते में भुगतान पहुंच जाएगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष के करीब एक सप्ताह पूरे हो गए हैं लिहाजा प्रत्येक गांव में मनरेगा कार्य शुरू कराया जाएगा।
जल्द ही हर गांव में मनरेगा के तहत कार्य शुरू हो जाएंगे। मजदूरों के लंबित भुगतान भी मिलने लगेंगे। वित्तीय वर्ष में अधिकांश कार्ययोजना को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार मनरेेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें