फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसूनी बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मानसूनी बरसात ने शुक्रवार को नगरपालिका की तैयारियों की पोल खेलकर रख दी। जिससे नगर की सड़कों पर नालों का पानी पसर गया है। जिससे नगरवासियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। दिनभर हुई रूक-रूक कर बारिश ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बल्कि शहर की सड़कों कोपानी से लबालब कर दिया। आलम यह रहा कि बरसात के कारण नगर के पाश इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर में प्रवाहित होने वाले कटहल नाले के जल स्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीते सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र में हुई रूक-रूक कर बारिश के कारण खेत-खलिहान जलमग्न हो गये हैं। हालांकि लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से अन्नदाता चहक रहें है। नगर में हुई झमाझम बारिश ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। बरसात के कारण शहर के स्टेशन टाउनहाल रोड, चित्तू पांडे चौराहा, विशुनीपुर सब्जीमंडी, सिनेमा रोड, सतीश चंद्र कालेज चौराहा, चौक शहीद पार्क, गुजरी बाजार, लोहा पट्टी, जगदीशपुर, भृगुआश्रम, नया चौक के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर, मॉडल तहसील परिसर, पुलिस लाइन परिसर, जिला अस्पताल परिसर समेत में पानी पसर गया हैं।
सुबह से ही रुक रुक कर हो रही बूंदा-बांदी से किसानों के चेहरें पर खुशी है। किसान खेतों में धान का बेहन डालने के अलावा रोपाई का कार्य तेज कर दियें। वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जब िमहिलाएं मंगल गीतों के साथ वर्ष ऋतु के आगमन का स्वागत कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें