ईओ मणि मंजरी राय की आत्महत्या से चर्चा में आए बलिया जिले का मनियर क्षेत्र का नाम मंगलवार रात को फिर लोगों की जुबान पर आ गया। क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी को महिला के साथ छत पर आपत्तिजनक अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और थानाध्यक्ष सहित उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया।
घटना की जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को लेकर जाने की जैसे ही प्रयास किया, ग्रामीण भड़क गए और गाली गलौज पर उतर आए। अंत में मौके पर पहुंचे एक दरोगा के द्वारा यहां से हटाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा कैसे होगी। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक बुधवार को थाने पर पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि थाने पर तैनात दरोगा गांव में एक सप्ताह से महिला के घर आता जाता था। हम लोगों को शंका हुई तो निगरानी शुरू की थी।