फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो के सहयोग से पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिगरा कला में सोमवार की रात करीब 12 बजे आए चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और एक चोर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर के निशानदेही पर दो स्थानों से छह और चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ की संख्या अज्ञात लोग गांव में एक घर की तरफ चले जा रहे थे। दरवाजे पर सो रहे एक व्यक्ति को लघुशंका लगी तो उसकी नींद खुल गई। इस दौरान उसकी नजर उन पर पड़ गई और जब उसने आवाज लगाई तो वे भाग खड़े हुए। उक्त व्यक्ति उनके पीछे भागते हुए जोर से शोर मचाया। जिससे और ग्रामीण भी जग गए और उनके पीछे दौड़े। काफी संख्या में ग्रामीणों को आते देखकर चोर अलग-अलग भाग खड़े हुए। बारिश की वजह से एक चोर फिसल कर गिर गया और जब तक संभल कर खड़ा होता, तब तक ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस को सूचूना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त चोर से कड़ाई से पूछताछ करते हुए उसको जीप में बैठाकर उसके बताए स्थान पर ले गए, जहां से ार और चोर पकड़े गए। फिर उनसे पूछताछ करके कारो गांव से दो और चोरों को पकड़ा और सबको थाने ले आए। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर ने अपना नाम अंकुश पुत्र नन्हकू निवासी ताजपुर डेहमा बताया। इस बाबत थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें