फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, किशोरी की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 06:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

किशोरी ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने रविवार को गड़वार पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस पर गड़वार पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार की सुबह चोगड़ा चट्टी से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने रविवार को थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी कि नगरा थाना क्षेत्र के खनवर निवासी अजय पासवान पिछले चार साल से मुझे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। जब मैंने इनसे शादी करने की बात कही तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

इस पर युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने चोगड़ा चट्टी से सोमवार के दिन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें