रेवती में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ?
- फोटो : BALLIA
रेवती। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को खरिका (भाखर) गांव में चौपाल लगाई गई जिसमें कच्ची शराब बनाने वालों और इसका धंधा करने वालों से धंधा बंद करने की अपील की गई।
चौपाल में कच्ची शराब का धंधा करने वालों ने कहा कि हमारे यहां के हर परिवार के तीन चार सदस्यों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनकी पैरवी करने में प्राय: काफी रुपये खर्च होते हैं। अलावा इसके अलावा उनके पास रोजी रोटी का कोई जरिया नहीं है। परिजनों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने व रोजी - रोटी का प्रबंध करने की व्यवस्था सरकार कर दे तो हम अवैध शराब का धंधा छोड़ देंगे। एसएचओ ने कहा कि उनके क्षेत्र में न तो कच्ची शराब न तो बनेगी और न ही बेची जाएगी। इस धंधे से जुड़े लोग वैध धंधा शुरू कर दें। उनकी इन समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु ने कहा कि यह धंधा ग्रामीणों की उन्नति का बाधक है। इस मौके पर एसआई गजेन्द्र राय, सूर्यकांत पांडेय, मायाशंकर दुबे आदि रहे।