फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Ballia : बलिया में पीएम मोदी बोले- चुनाव में घोर परिवारवादियों को यूपी की जनता ने नकार दिया

Mon, 28 Feb 2022 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में तीन मार्च को मतदान होना है। कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में बाजी अपने हाथों में ही रहे, इसके लिए हर राजनीतिक पार्टी कोई चूक नहीं करना चाहती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैबतपुर में जनसभा को संबोधित कर विपक्ष पर हमला बोला। 
विज्ञापन
बलिया के हैबतपुर में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 6th Phase News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया के हैबतपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। विपक्षियों पर हमला बोला तो फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की। पीएम मोदी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पर भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बलिया से मेरा एक भावुक रिश्ता ये भी है कि यहीं पर माताओं बहनों की जिंदगी बदलने वाली उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई थी। आज देश में 9 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जो मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, उसकी दिशा यहीं हमारे बलिया ने देश को दिखाई थी।

विज्ञापन


पीएम ने योजनाओं का किया बखान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब के पास भी पक्का घर हो, इसके लिए भी हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत यहां उत्तर प्रदेश में 34 लाख से ज्यादा पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए हैं। यहां बलिया में भी हजारों गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं। जब बच्चा मां के गर्भ में होता है, तो वो कुपोषण का शिकार न हो इसके लिए हमारी सरकार गर्भवती माताओं के लिए मातृ वंदना योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं के खातों में सीधे 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किये गए हैं।

भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की
60 साल की आयु के बाद मजदूरों, किसानों, छोटे दुकानदारों सबकों 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिले। इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की है। मैं ये योजनाएं इसलिए कर पा रहा हूं क्योंकि यहां योगी जी की डबल इंजन की सरकार है। मैं दिल्ली से जो भेजता हूं वो रोड़े नहीं अटकाते और उन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
विज्ञापन



योगी के राज में व्यापारी और बहन-बेटियां सुरक्षित
पीएम मोदी ने कहा कि बलिया के हमारे व्यापारी और कारोबारी भूल नहीं सकते कि कैसे उनका पैसा गुंडे और बदमाश छीनकर ले जाते थे। योगी जी की सरकार में आज बलिया का व्यापारी सुरक्षित हो रहा है, यहां की बहनों बेटियों को घर से निकलने में गुंडे, बदमाशों का डर नहीं है।

बलिया के दर्द को मैं समझता हूं 
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते पांच वर्षों में यहां अनेकों नई सड़कें बनवाई हैं, सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। बलिया के लोगों ने तो बिजली के अभाव में कितना खामियाजा भुगता है, बलिया के इस दर्द को मैं समझता हूं। हमारी सरकार ने बीते 5 वर्षों में यहां अनेकों नई सड़कें बनवाई हैं, सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। बलिया के लोगों ने तो बिजली के अभाव में कितना खामियाजा भुगता है, बलिया के इस दर्द को मैं समझता हूं।

घोर परिवारवादियों को यूपी की जनता ने नकारा
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। पश्चिम से पूरब तक घोर परिवारवादियों को यूपी की जनता ने नकार दिया है।  यूपी के लोगों ने बता दिया है कि यूपी की गाड़ी अब जात-पात की गलियों में अटकने वाली नहीं है। उसने विकास के हाइवे पर रफ्तार पकड़ ली है।

भोजपुरी में भाषण की शुरुआत
पीएम मोदी ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की। कहा कि बागी बलिया के भइया, बहिन, सभी लोगन के गोड़ लगत बानी। कहा कि यहां की धरती शौर्य की है। पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक मैं देख रहा हूं वहां तक मेरे लिए प्यार नजर आ रहा है। आपका ये प्यार मैं ब्याज समेत लौटाउंगा। विकास के साथ लौटाउंगा। जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित का सम्मान और परिवारवाद का विरोध ही तो बलिया की परिभाषा है। बलिया, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश का विकास मेरा कर्तव्य भी है और मेरी प्राथमिकता भी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बात 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को किसी ने सम्मान दिया तो मोदी सरकार ने दिया। बाबा आंबेडकर के नाम पर किसी ने काम किया तो मोदी सरकार ने किया। कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफिया राज खत्म किया। इस बार सरकार बनी तो बाकी बचे अपराधियों पर कार्रवाई होगा। 

हनुमान के भेष में पहुंचे समर्थक
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर है निगरानी
आसमान से जमीन तक सभी छोटी-बड़ी गतिविधियों पर अधिकारियों की नजर है। बलिया की सभी विधानसभाओं की संयुक्त रैली से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे। पीएम के भाषण का प्रसारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें