फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आज हैबतपुर में, जमीन से आसमान तक होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को शहर से सटे हैबतपुर गांव में होने वाले चुनावी रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। आसमान से जमीन तक सभी छोटी बड़ी गतिविधियों पर अफसरों की नजर रहेगी। इसके लिए एडीजी स्तर से लेकर सिपाही तक की ड्यूटी लगाई गई है। एसपीजी की देखरेख में तैयारी पूरी कर ली गई है। मंच और पंडाल तैयार है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधिकारियों समेत करीब दो हजार पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए शहर में रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा कर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया। कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। मंच से तकरीबन सौ मीटर पर बने हेलीपैड का शनिवार को एसपीजी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंच तक जाने के लिए मार्ग का निर्माण कार्य भी देर शाम तक पूरा कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। साथ ही पेयजल व्यवस्था की गई है। यहां अग्निशमन विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एडीजी श्रीराम कुमार ने एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम को लेकर रविवार से ही जनसभा स्थल और शहर में नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई है। रैली स्थल पर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। रैली में पहुंचने वाले वाहनों की पार्किंग भी रैली स्थल से आधा किलोमीटर दूर है। दोपहर बाद पुलिस और एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। रैली स्थल के आसपास रिहायशी इलाकों में निजी भवनों पर भी पुलिसकर्मियों व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को रैली प्रभारी अशोक गोंगा, विजय बहादुर दुबे, जयप्रकाश साहू, सुनिता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, देवव्रत दुबे, रंजना राय, संतोष सिंह, संजीव डम्पू ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

छह एसपी समेत बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात
बलिया। नगर से सटे हैबतपुर में सोमवार को प्रस्तावित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिहाज से छह पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 24 क्षेत्राधिकारी, 67 निरीक्षक, 234 उप निरीक्षक, 782 हेड कांस्टेबल, पांच महिला उप निरीक्षक, 208 महिला कांस्टेबल, चार टीआई, 12 टीएसआई, 24 हेड कांस्टेबल टीपी, 48 कांस्टेबल टीपी, तीन कंपनी पीएसी, 114 एलआई आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
इन मार्गों पर रहेगा रुट डायवर्ट
बलिया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जनपद में सोमवार को होने वाले आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित करने के अलावा कुछ मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया है। इसके तहत बैरिया की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो रसड़ा, गड़वार, नगरा, फेफना की तरफ जाना चाहते है, वह चिरैया मोड़ से सहतवार बाँसडीह, सुखपुरा होकर जाएंगे। इसके अलावा सिकन्दरपुर, उभाँव की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो रसड़ा, नगरा, फेफना की तरफ जाना चाहते है, वह सुखपुरा-गड़वार होकर जाएंगेे। बक्सर, रसडा, फेफना की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो छपरा की तरफ जाना चाहते है। वह फेफना से गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह होकर जाएंगेे।। बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो फेफना, रसड़ा, बक्सर की तरफ जाना चाहते है वह सुखपुरा, गड़वार होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें