फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: सत्यापन में अबतक मिले 1222 अपात्र व मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कृषि विभाग के कर्मी कर रहे हैं। अब तक हुए कुल 30015 किसानों के सत्यापन में 1222 लाभार्थी अपात्र और मृतक मिले हैं। इनका ब्यौरा अपलोड करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। हालांकि सत्यापन का कार्य अभी चल रहा है। कुल 52984 किसानों का सत्यापन किया जाना है। जिले में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 52984 किसानों का सत्यापन का कार्य जारी है। इसमें वर्ष 20-21 के पांच फीसदी और 21-22 के 10 फीसदी लाभार्थी हैं। कृषि विभाग के 70 कर्मचारी सत्यापन का काम कर रहे हैं। अब तक जिले में कुल 437409 किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने माना कि इन दो सालों में कई जमीनों की भौगोलिक स्थिति बदल गई है और कई किसानों का निधन हो चुका है। इसको देखते हुए सरकार ने वर्ष 2020-21 में कुल लाभार्थियों के पांच फीसदी यानी 19399 और वर्ष 2021-22 के कुल लाभार्थियों के 10 फीसदी यानी 33585 किसानों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। कुल 1222 किसान अपात्र और मृतक पाए गए हैं। इन किसानों को मिलने वाले सम्मान निधि पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही अगर गलत दस्तावेज पर योजना का लाभ लिए होंगे तो उनसे रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक अपात्र और मृतक मिले बांसडीह तहसील में
तहसील अपात्र और मृतक
बांसडीह 623
रसड़ा 186
बेल्थरारोड 161
बलिया 156
सिकंदरपुर 66
बैरिया 30
इस मामले में जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर 52984 किसानों का सत्यापन चल रहा है। अब तक मिले अपात्र और मृतकों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें