फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेल्थरारोड में डीएम व सदर में सीडीओ सुनेंगे जनता की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक तहसीलों में महीने की पहले व तीसरे मंगलवार को होना है। आज मंगलवार को बेल्थरारोड में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम जनता की समस्याओं को सुनेंगे। जबकि सीडीओ संतोष कुमार सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अक्ष्यक्षता करेंगे। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सम्पूर्ण समाधान दि वस पर मिलने वाली शिकायतों को सभी अधिकारी गम्भीरता से लें। शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। चेतावनी भी दी है कि अगर शिकायतों का निस्तारण में निर्धारित अवधि से देर हुई या गुणवत्ता सही नहीं मिली तो सम्बन्धित अधिकारी पर शासन स्तर से गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पहले व तीसरे मंगलवार को क्रमश: जनवरी में बेल्थरारोड व बैरिया में, फरवरी में सिकंदरपुर व रसड़ा में, मार्च में बलिया सदर व बांसडीह में आयोजित होगा। आगे भी प्रत्येक महीने में तहसीलों का यही क्रम चलता रहेगा। इसी प्रकार सीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में जनवरी में बलिया व बांसडीह तहसील में, फरवरी में बेल्थरारोड व बैरिया में, मार्च में सिकंदरपुर व रसड़ा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। आगे भी यही क्रम जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जनससमयाओं को गम्भीरता से लें और निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें