फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ से टकराई टमाटर लदी पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-रसड़ा मार्ग के सोनापाली चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह टमाटर लदी पिकअप पेड़ से टकरा ग़ई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी राज कुशवाहा (20) टमाटर लादकर गाजीपुर से देवरिया जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार तड़के सुबह अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। चालक राज कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें