फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाइप क्षतिग्रस्त करने को लेकर मारपीट, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के नवका गांव में जल निकासी के लिए छत पर लगे पाइप को क्षतिग्रस्त करने के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। इसमें कृष्णा राम घायल हो गए। उनकी तहरीर पर तीन लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्णा राम निवासी नवका गांव अपनी छत से पानी निकलने के लिए प्लास्टिक की पाइप लगाए ते। इसे भीम राम के परिवार के किसी सदस्य ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस संदर्भ में आपत्ति जताने पर उनके पट्टीदार भीम राम, बाल मितल राम व अर्जुन राम ने लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को फोन किया। पुलिस ने घायल कृष्णा राम को अस्पताल पहुंचाया। उपचार करने के बाद कृष्णा राम ने शनिवार को रेवती थाने में तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें