फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में लगभग चार रुपये प्रति लीटर बढ़ा पेट्रोल और डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में 25 मार्च से 31 मार्च तक पेट्रोल की कीमतों में 3.95 रुपये और डीजल की कीमतों में 3.97 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को पेट्रोल 102.84 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर बिका। आठ दिन से लगातार कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से वाहन मालिकों और आम लोगों में खलबली मची है। डीजल और पेट्रोल के दामों में इजाफा होने से खाद्य सामग्रियों के साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं ने भी आंखें तरेरनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में जो बढ़ोतरी हो रही है। उससे साफ है कि आने वाले दिनों महंगाई और बढ़ेगी। चुनाव बाद डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। चुनाव के दौरान पेट्रोल की कीमतें 96 रुपये 10 पैसे पर रुकी हुई थी। तब से लेकर अब तक 6.74 रुपये की वृद्धि इसमें हो चुकी है। 25 मार्च को पेट्रोल की कीमत 98.89 रुपये थी। 26 मार्च को एक बार फिर से पेट्रोल के दाम में 76 पैसे का इजाफा हो गया। पेट्रोल की कीमतें यहीं नहीं रुकीं 27 मार्च को फिर 50 पैसे का इजाफा होने के साथ प्रति लीटर कीमत 100.15 रुपये हो गई। इसके ठीक अगले दिन 28 मार्च को प्रति लीटर पेट्रोल के दाम में 30 पैसे की वृद्धि हुई और कीमत प्रति लीटर 100.45 रुपये हो गई। मंगलवार और बुधवार को भी 80-80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 102.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। बढ़ोतरी होने से गुरुवार को डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा होने से खाद्य सामग्रियों के साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं का दाम भी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें