फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के पास लगा स्थाई लोहे का डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर में लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक, यातायात सीओ, यातायात प्रभारी लगातार कार्य कर रहे है जो आने वाले कुछ दिनों में दिखने लगेगा। प्लान के तहत कचहरी के सामने लोहे का डिवाइडर लगाया गया है। इसके अलावा चित्तू पांडेय स्थित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लोहे का डिवाइडर तथा चित्तू पांडेय से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर प्लास्टिक का डिवाइडर तथा बहेरी मार्ग पर लोहे का स्लाइडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर स्थापित सभी वाहन स्टैंडों को बाहर किया गया था। इसके अलावा स्टेशन रोड से शहीद चौक तथा शहीद चौक के चारों तरफ लगने वाले ठेला खुमचों वालों से मुक्त कराया गया था। जिसके बाद आमजन को काफी राहत मिली थी। लेकिन अब ई-रिक्शा व ठेला खुमचा वाले जाम का मुख्य कारण बन चुके है। जिससे मुक्ति दिलाने के लिए व्यापारी, पुलिस, नगर पालिका, जिला प्रशासन बैठक कर चर्चा की गई। जिससे किसी की रोजी रोटी ना छिने और जाम से मुक्ति भी मिल जाय। इससे निजात के लिए कुछ स्थानों का चिह्नित किया गया था। जिसमें टीडी कालेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुरा चौराहा, स्टेशन रोड, विजयीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा आदि रहा, जहां सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान मुश्तैद रहेंगे, जो कड़ाई से एकल मार्ग सहित अन्य कायदे कानून को पालन कराने का काम करेंगे। इसके अलावा दो बाइक सचल दस्ता भी चलाया गया। बावजूद इसके लोगों को जाम से निजात नहीं मिली। यातायात विभाग द्वारा कचहरी के सामने लोहे का डिवाइडर लगाया गया। इसके अलावा चित्तू पांडेय स्थित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लोहे का डिवाइडर तथा चित्तू पांडेय से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर प्लास्टिक का डिवाइडर लगाया जाएगा। इस बाबत यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि चित्तू पांडेय-स्टेशन रोड पर करीब 50 मीटर प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए जाएंगे। ताकि रात में कोई वाहन दुर्घटना ना करें। जबकि क्रासिंग केे दोनों तरफ स्थाई रूप से लोहे का डिवाइडर लगाया जाएगा। वहीं बहेरी मार्ग पर लोहे का स्लाइडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें