फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड, खरवार समाज के लोगों ने मनाया आदिवासी दिवस

विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस पर गोड़ समाज के महापुरुषों के पक्ष में नारा लगाते स्वजातीय लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस तहसील परिसर के समीप रविवार को मनाया गया। इस दौरान जनपद के आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बैरिया थाने पर शहीद हुए आदिवासी जनजाति समाज के रामजन्म गोंड, विद्यापति गोंड, छट्ठू खरवार सहित तमाम शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी दिवस जिंदाबाद के साथ सेनानी अमर रहे अमर रहे का नारा लगाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद गोंड ने आदिवासी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर गोपालजी खरवार, सुमेर गोंड,परशुराम खरवार, शिवशंकर खरवार, एडवोकेट अशोक गोंड, सुरेंद्र, मनोज शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें