फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाति प्रमाण-पत्र के लिए गरजे गोंड समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंड, खरवार का जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर युवाओं का बलिया माॅडल तहसील पर चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। नायब तहसीलदार, तहसीलदार व सदर उपजिलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर दो-तीन दिन में गोंड जनजाति प्रमाण-पत्र जारी कर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गोंड समुदाय के लोगों ने कहा कि शासन और सदर तहसीलदार ने गोंड जनजाति का प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी करने के लिए सभी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को निर्देशित किया है। सात दिन बीत जाने के बाद भी लेखपाल प्रमाण-पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। इससे साबित होता है कि जिला व तहसील प्रशासन द्वारा सिर्फ कागजी घोड़ा ही दौड़ाने का काम किया जा रहा है। जिले में आदिवासी जनजाति समुदाय का उत्पीड़न चरम पर है। उप्र पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 सीटें आरक्षित हैं। जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में गोंड, खरवार समुदाय के छात्र आवेदन करने से वंचित हो जा रहे हैं। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि प्रमाण पत्र निर्गत होने तक आंदोलन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इंदू गोंड, अर्चना गोंड, अरविंद गोंडवाना, सुरेश शाह, संजय गोंड, जीउत गोंड, चंद्रशेखर खरवार, लालजी गोंड, संजीत गोंड, अलगू गोंड, अनिल गोंड, अंकित खरवार, श्रीकांत खरवार, विकास खरवार, राजीव खरवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें