फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा हादसा टला

Mon, 16 Jan 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरा-वाराणसी रेलखंड के सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छपरा से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन का एक पहिया पटरी से उतरते ही हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर बलिया से पहुंची टीम ने इंजन के पहिये को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। इस दौरान करीब दो घंटे बाद परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन




बताया जाता है कि सोमवार के दोपहर करीब 12 बजे सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेल पटरी की मरम्मत करते हुए मजदूरी रेल का गार्डर लेकर जा रहे थे। उसी समय छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन अचानक नजदीक आ गई। जिससे जल्दबाजी में मजदूर रेल का गार्डर ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग गए।


इसी समय ट्रेन आ गई और रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए गार्डर आगे होने के कारण इंजन का अगला पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम की दो घंटे की मशक्कत के बाद परिचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन



इस संबंध में सागरपाली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश प्रसाद ने ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना से इनकार किया। उनका कहना था कि चैन पुलिंग के चलते इंजन में खराबी आयी थी, जिस वजह से ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें