फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पढ़ने-लिखने की उम्र में गैंग चलाने वाले किशोर पर ध्यान दे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को थाना परिसर में बने कार्यालय के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न आपराधिक गैंगों पर लगाम लगाने, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने, चाकू लेकर घूमने वालों के विरुद्ध लगाम लगाने लगाने के लिए कहा। इस दौरान थाना परिसर का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र में परशुराम, फरसा, बिच्छू आदि नामों से विभिन्न गांवों में युवा व किशोर गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने लड़के की दिनचर्चा पर नजर रखे उसके बावजूद आदत में सुधार न होने पर पुलिस को सूचना दें। गो तस्करों पर भी रोक लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी आकड़ों के अनुसार एक्सिडेंट में युवाओं की मौत ज्यादा हो रही है। क्योंकि वे हेलमेट लगाकर नहीं चल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी चौकीदारों को धूप व बारिश से बचने के लिए छाता दिया। वहीं, एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी मु. फहीम कुरैसी को थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने चित्र भेंट किया।
फिट रहने के लिए दिए टिप्स : बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आटीसी आरक्षियों को दौड़ लगवाई और खुद भी उनके साथ दौड़े। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर मो. उस्मान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें