बलिया। दिल्ली व उसके आसपास के पांच स्टेशनों के लिए रेलवे पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार से रेलवे दिल्ली पार्सल की बुकिंग बंद कर दी गई है। गणतंत्रता दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर रेल प्रशासन की ओर से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में देश विरोधी ताकतें कोई कोई गड़बड़ी न कर दें, इसके लिए सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े कदम उठाए जाते
हैं। इसी क्रम में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए रेल प्रशासन की ओर से दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर पार्सल भेजे जाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ट्रेनों व स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी हो गई है। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में आरपीएफ व जीआरपी लागातर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्री सामान की तलाशी ले रहे हैं। लगन का सीजन होने के कारण पार्सल भेजने वालों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन अधिकारी गणतंत्र दिवस बात बुला रहे हैं। दिल्ली जाने वाली बसे भी जरूरी सामान छोड़ पेटी या अन्य पैकिंग सामान नहीं ले जा रही है।