फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से 35 फीसद हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तमाम प्रयासों के बाद भी जनपद में धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त नजर आ रही है। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक महज 35 फीसदी ही धान खरीद की गई है। पीसीएफ ने धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 48 प्रतिशत खरीद की है। ऐसे में 28 फरवरी तक जिले में धान खरीद के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर पाना एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। खरीद के तेजी न पकड़ने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष किसानों से 1.24 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तक जिले में कुल 43231 एमटी धान खरीदी गई है। मात्र 35 फीसद खरीद ही किसानों से हो पाई है। पीसीएफ को 20 क्रय केंद्रों के जरिए 20 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसमेंपीसीएफ ने अभी तक 9300 एमटी धान की खरीद की है। अभी भी पीसीएफ अपने लक्ष्य के सापेक्ष 52 फीसदी धान की खरीद करना बाकी है।
28 फरवरी तक विभाग का लक्ष्य पूरा होगा इस बारे में संदेह जताया जा रहा है। धान की फसल को लेकर इस बार किसानों को शुरू से परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले दिर तक बरसात होने से कटाई देर से शुरू हुई। इसके बाद खरीद केंद्रों पर सुस्ती बरती जा रही है। इस बीच शासन की ओर से पहले टोकन फ्री किए गए केंद्रों पर टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसे लेकर अलग झमेला होने लगा। कई बार टोकन सिस्टम लागू तो कई बार हटाया गया। इससे केंद्रों पर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई और मार्केंटिंग के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले गए। लगभग एक सप्ताह तक खरीद प्रभावित रहा। फिर से टोकन फ्री किया गया थो कहीं बोरों का अभाव तो कहीं कांटा लॉक होने से धान की खरीद प्रभावित हो रही है। किसानों को भुगतान न करने की दशा में भी कई केंद्रों को फ्रिज किया गया।
विज्ञापन

ऊपर से मौसम की मार भी किसानों को परेशान कर रही है।
खरीद के लिए नियम का निर्धारण, बनी बात
--खरीद में दिक्कत को लेकर किसान दे रहे थे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। धान बेचने को लेकर स्थानीय धान क्रय केन्द्र पर किसानों की ओर से दिए जा रहे निरन्तर धरना तथा आक्रोश के बीच डिप्टी आरएम ओ की उपस्थिति में किसानों के धान खरीद संबंधी समस्याओं का समाधान कर लिया गया। बुधवार की शाम पहुंचे डिप्टी आरएमओ अविनाश चन्द्र सगरवाल ने अतुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चल रहे किसानों के धरने को खत्म कराया। धान विक्रय की समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों के उत्पाद को लेकर तिथिवार एक नियम का निर्धारण किया।
सगरवाल ने 35 क्विंटल तक के छोटे किसानों की खरीद के लिए शुक्रवार तथा शनिवार का दिन निर्धारित करते हुए 60 क्विंटल तक के किसानों को सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार का दिन निर्धारित किया। उधर, 60 क्विंटल से ऊपर तक के किसानों के लिए बृहस्पतिवार के दिन का निर्धारण किया गया। उनका कथन था कि अपने निर्धारित दिवस पर सम्बन्धित किसान स्थानीय क्रय केन्द्र पर आकर अपने धानों को दे सकते हैं। बब्लू पाण्डेय ने बताया 125 किसानों की सूची डिप्टी आरएमओ की उपस्थिति में बना दी गई है। इसकी एक प्रतिलिपि एसडीएम बांसडीह को भी भेजी जाएगी, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। बैठक में प्रभारी विपणन निरीक्षक राजीव चौरसिया, वृषकेतु पाण्डेय हैप्पी, दीपक तिवारी, बैजनाथ पाण्डेय, राजबली सिंह, सुरेश सिंह कुसौरी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें